फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NHM team reached Dehradun, will inspect medical units of two districts

Dehradun News: देहरादून पहुंची एनएचएम की टीम, दो जिलों की चिकित्सा इकाइयों का करेगी निरीक्षण

Mon, 18 Nov 2024 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
NHM team reached Dehradun, will inspect medical units of two districts
-अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की टीम प्रदेश के दो जिले देहरादून और बागेश्वर की चिकित्सा इकाइयों की जांच करने के लिए सोमवार को देहरादून पहुंची है। मंगलवार से लगातार चार दिनों तक एनएचएम की टीम दोनों ही जिलों की चिकित्सा इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। इसमें एनएचएम के साथ स्वास्थ्य विभाग देहरादून जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रहेगी।

अभी हाल ही में कायाकल्प अवार्ड में देहरादून जिला चिकित्सालय और ऋषिकेश उपजिला चिकित्सालय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें बागेश्वर जिला सबसे फिसड्डी रहा था। ऐसे में एनएचएम ने कायाकल्प अवार्ड में पहला और आखिरी स्थान हासिल करने वाले जिले देहरादून और बागेश्वर को शामिल किया है। इन दोनों जिलों की चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य मानकों को जांचा जाएगा। इस संबंध में देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि एनएचएम की टीम कायाकल्प अवार्ड में पहला और आखिरी स्थान हासिल करने वाले जिलों का निरीक्षण करेगी। इसमें टीम, एनएचएम की ओर से तय मानकों को जांचेगी। इस दौरान कमियां मिलने पर उनको सुधारने की दिशा में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed