फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nh 74 Scam Second report send to Governance against suspended ias officers

NH-74 घोटाले में निलंबित आईएएस पंकज और चंद्रेश की बढ़ सकती है मुसीबतें, दूसरी जांच रिपोर्ट तैयार

Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Nh 74 Scam Second report send to Governance against suspended ias officers
nh 74 scam

एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले में आईएएस अधिकारी पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव के खिलाफ एसआईटी ने एक और जांच रिपोर्ट शासन को भेजी है। इस रिपोर्ट में एसआईटी ने तत्कालीन पेशकार के अलावा कुछ वकीलों से पूछताछ कर दोनों अफसरों के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एसआईटी की पहली रिपोर्ट के आधार पर दोनों अफसरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन


एसआईटी ने 10 जुलाई को आईएएस अधिकारी पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव के खिलाफ शासन को पहली रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में पंकज पांडेय के खिलाफ सरकार भूमि को निजी दर्शाकर मुआवजा निर्धारण करने और चंद्रेश यादव के खिलाफ कृषि भूमि पर अकृषि दर से मुआवजा निर्धारण करने के आरोप थे।
विज्ञापन

 

Nh 74 Scam Second report send to Governance against suspended ias officers
Suspended ias officers

रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी ने दोनों अफसरों से देहरादून में पूछताछ भी की। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर 11 सितंबर को शासन ने दोनों अफसरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। पूछताछ में दोनों अफसरों की ओर से आर्बिट्रेशन में दिए गए फैसलों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बताया गया।

इसके बाद एसआईटी ने दोनों के खिलाफ और साक्ष्य जुटाने के लिए उनके कार्यकाल में तैनात रहे पेशकार से तीन बार पूछताछ की। साथ ही आर्बिट्रेशन के मामलों में पैरवी करने वाले कुछ अधिवक्ताओं से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार उक्त लोगों से पूछताछ में एसआईटी के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनमें दोनों अफसरों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल एसआईटी ने उक्त जांच रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed