{"_id":"5e3fc43d8ebc3ee58f7f5ecb","slug":"nh-74-scam-chargesheet-will-filed-against-36-more-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 घोटाला: 36 और किसानों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 घोटाला: 36 और किसानों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट
Sun, 09 Feb 2020 02:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:07 PM IST
सार
- धारा 41 का नोटिस तामिल कराने के बाद एसआईटी ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के बहुचर्चित एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के 36 आरोपित किसानों के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इन किसानों को दो सप्ताह पहले ही एसआईटी धारा 41 का नोटिस तामिल करा चुकी है। वहीं, इसी महीने एसआईटी बाजपुर की तीन महिलाओं समेत 14 किसानों के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले में पूर्व में पांच पीसीएस अधिकारियों को जेल भेजा गया था। वर्तमान में सभी अधिकारी जेल से रिहा होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, किसानों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर अपनी भूमि का बैक डेट में 143 कराकर गलत तरीके से करोड़ों का मुआवजा ले लिया था। अब जल्द ही हाईकोर्ट में आरोपी किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन