{"_id":"63555f3a6fe5b273d1656f67","slug":"ngt-bans-construction-of-pakhro-tiger-safari-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News:एनजीटी ने पाखरो टाइगर सफारी निर्माण पर लगाई रोक, तीन सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News:एनजीटी ने पाखरो टाइगर सफारी निर्माण पर लगाई रोक, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
Sun, 23 Oct 2022 09:09 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:09 PM IST
सार
पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के दौरान छह हजार से अधिक पेड़ काटे जाने की बात सामने आई थी।मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। तब तक के लिए टाइगर सफारी के निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
एनजीटी से उम्मीद लगाए बैठे अवैध कब्जाधारकों को तगड़ा झटका लगा है।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कार्बेट में पाखरो टाइगर सफारी के निर्माण पर एक माह के लिए रोक लगा दी है। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की रिपोर्ट सामने आने के बाद एनजीटी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों एफएसआई की रिपोर्ट में पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के दौरान छह हजार से अधिक पेड़ काटे जाने की बात सामने आई थी।
ये भी पढ़ें...Dehradun: विराट के बल्ले से बरसे चौके छक्कों का दून में मना जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी, दीपावली सा माहौल
विज्ञापन
समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने इस मामले में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ. समीर सिन्हा और एफएसआई के निदेशक अनूप सिंह को बुलाया था। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। तब तक के लिए टाइगर सफारी के निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन