फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   news update of dehradun.

एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी अपडेट

Fri, 19 Jun 2015 11:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Jun 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
news update of dehradun.

शुक्रवार की दिनभर की सभी खबरों से रुबरु होने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन


- दिल्ली से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड रोडवेज की एक बस संख्या यूके 07 पीए/ 1072 शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे दून की तरफ से आ रहे भारत गैस के गैस सिलेण्डरों से लदे ट्रक से टकरा गई।

- बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक गहरी खाई में जा पलटा। बस में सवार यात्री उस्मान पुत्र यासीन ( भगवानपुर) को सिर मे गहरी चोट लगी है, बाकी सभी लोगों के सुरक्षित बचने की खबर है। पुलिस ने घायल उस्मान को 108 की मदद से दून अस्पताल देहरादून भेज दिया है।
विज्ञापन


- उधर, देहरादून चकराता मोटर मार्ग पर सेलाकुई में देहरादून से विकासनगर जा रही बस संख्या यूके 07 पीए 0564 और विपरीत दिशा से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंफर संख्या यूके 07 सीए 9461 की टक्कर हो गई। बस सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पताओं में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डंफर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देहरादून में अपनी मांगों को लेकर सुबह लगभग 8 बजे रमसा के 14 प्रशिक्षित पवेलियन ग्राउंड के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

- गुरुवार को मध्य रात्रि में उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई जोरदार बारिश से लोग दहशत में है। देर रात हुई बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही और सुबह करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया।

- बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारू है। हेमकुंड यात्रा के लिए शुक्रवार की सुबह 800 सिख श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंचे। केदारनाथा में भी बादल छाए हैं, लेकिन यात्रा फिलहाल सुचारू है। गुरुवार देर रात केदारनघाटी में भी तेज बारिश हुई।


- हरिद्वार के ज्वालापुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शुक्रवार की सुबह कनखल में लुटेरों ने महिला के गले से चेन लूट ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed