फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   newly married woman shocked to see husband report

शादी के चार माह बाद पति की मेडिकल रिपोर्ट में देखा कुछ ऐसा कि नवविवाहिता के उड़े होश

Thu, 12 Jul 2018 07:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
newly married woman shocked to see husband report
bride

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता को जब यह पता लगा कि उसका पति को यह बीमारी है तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


परिजनों ने विवाहिता का टेस्ट कराया, गनीमत रही कि उसकी रिपोर्ट नार्मल आई। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का निकाह बीती चार फरवरी को काशीपुर निवासी एक युवक के साथ किया था। कुछ समय बाद विवाहिता को पता लगा कि उसके पति को टीबी है।

विज्ञापन

ससुरालियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप

newly married woman shocked to see husband report
HIV
उसका कमरा ससुराल में दुमंजिले पर था। एक पखवाड़े पूर्व पत्नी को एक रिपोर्ट मिली। जिसमें उसके पति के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी।

यह रिपोर्ट काशीपुर के एक केंद्र में 11 नवंबर 2017 को कराई गई थी। रिपोर्ट देखकर विवाहिता के होश उड़ गए। वह रिपोर्ट लेकर अपने मायके चली गई।

जानकारी होने पर परिजनों ने विवाहिता का दो केंद्रों में एचआईवी परीक्षण कराया, दोनों जगह उसकी रिपोर्ट नार्मल आई। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री के ससुरालियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed