{"_id":"6a59f019807634cb41017d6c","slug":"newly-married-couple-death-found-hanging-from-tree-police-probe-suspicious-death-kotdwar-news-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 17 Jul 2026 02:35 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:35 PM IST
सार
कोटद्वार में एक नवदंपती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार में एक नवदंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को सनेह के जंगल क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तो करीब डेढ़ सौ मीटर जंगल के भीतर एक पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Ghansali: एआई वीडियो पर विवाद, कटघरे में खड़े दिखाए पीएम मोदी सहित कई नेता, फेसबुक यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जिनकी पहचान सतविंदर सिंह (25) निवासी गांव प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान और उसकी पत्नी अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई। अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, जहानाबाद, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश का बताया गया है। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। नवदंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।