{"_id":"5fa437298ebc3e9bb80ba2ad","slug":"newly-elected-rajya-sabha-mp-naresh-bansal-reached-roorkee-roadshow-caused-traffic-jam-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रोड शो से शहर में जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रोड शो से शहर में जगह-जगह लगा जाम
Thu, 05 Nov 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:04 PM IST
सार
- राज्य के चहुंमुखी विकास को करेंगे हरसंभव प्रयास: बंसल
विज्ञापन
naresh bansal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का रुड़की सहित आसपास के क्षेत्रों में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान निकाले गए रोड शो के चलते शहर में जगह-जगह जाम भी लगा। इस मौके पर नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रुड़की में राज्यसभा सांसद का रोड शो रामपुर चुंगी से शुरू होकर रामनगर में भाजपा नेता सतीश कौशिक के प्रतिष्ठान पर पहुंचा। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद रोड शो गणेशपुर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान ने हरिद्वार रोड पर राज्यसभा सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां पहले से तय नहीं होता है कि कौन अध्यक्ष बनेगा और कौन प्रत्याशी। पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में संगठन का काम किया। पार्टी ने उनको राज्यसभा में भेजा जबकि इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। विधायक प्रदीप बत्रा और विधायक देशराज कर्णवाल ने बंसल को राज्यसभा भेजे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, योगेश त्यागी, चंदन त्यागी, मेयर गौरव गोयल, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, अभिषेक चंद्रा, पार्षद विवेक चौधरी, हरीश शर्मा, डॉ. सतीश कौशिक, गौरव कौशिक, मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, नागेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, पवन तोमर, सतीश कौशिक, राजेश सैनी, नवनीत शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।