{"_id":"3fe11e4b9a8dbf369337585f66bcfeed","slug":"newborn-s-body-found-in-bushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां! झाड़ियों में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां! झाड़ियों में मिला नवजात का शव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Oct 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के जाखन क्षेत्र में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। वह एक दिन पुराना माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह अंसल कालोनी के पास झाड़ियों में कपड़ों में लिपटा शव देख लोगों ने राजपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस एहतियातन नवजात को दून अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। नवजात की नाल भी नहीं काटी गई थी।
विज्ञापन
युवती ने नवजात को यहां फेंक दिया
पुलिस को आशंका है कि किसी अविवाहित युवती ने नवजात को यहां फेंक दिया हो। इसके अलावा इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि किसी नर्सिंग होम या घर में मृत बच्चा पैदा होने पर उसे यहां फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के नर्सिंग होम का रिकार्ड खंगाल रही है। उधर, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।