फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newborn girl found on the roadside Mussoorie Uttarakhand news in hindi

Mussoorie: पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे लगे दो पैराफिट के बीच इस हाल में मिली नवजात बच्ची, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Feb 2023 10:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 10:36 AM IST
सार

पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे सड़क किनारे लगे दो पैराफिट के बीच भूरे रंग की कंबल में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची के आसपास गर्म कपड़े भी रखे हुए थे। एक व्यक्ति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Newborn girl found on the roadside Mussoorie Uttarakhand news in hindi
नवजात - फोटो : Social Media

विस्तार

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी के निकट सड़क किनारे रविवार सुबह एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। पुलिस ने तत्काल बच्ची को कब्जे में लेकर उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया। बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोल्हूखेत निवासी एक व्यक्ति स्थानीय पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे सड़क किनारे लगे दो पैराफिट के बीच भूरे रंग की कंबल में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची के आसपास गर्म कपड़े भी रखे हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रही कुछ युवतियों ने भी बच्ची को देखा और उसे गोद में उठा लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। यहां बच्ची को दूध पिलाया गया और हीटर की मदद से गर्माहट देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस बच्ची को दून अस्पताल ले आई। जहां बच्ची को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Rishikesh: आईडीपीएल में मिला खून से लथपथ बिजनौर के युवक का शव, सिर में लगी थी गोली

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

सीओ मसूरी नीरज सेमवाल ने बताया कि बच्ची को रविवार तड़के सड़क किनारे छोड़ा गया होगा। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बच्ची को सड़क किनारे छोड़ने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed