{"_id":"61cfe5c422d35e3a1f01c3a8","slug":"new-year-resolution-2022-please-follow-these-22-resolution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संकल्प 2022: सुरक्षित ‘हर द्वार’ के लिए 22 संकल्पों को करें साकार, निभाएं जिम्मेदारी, टीका लगवाएं-कोविड भगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प 2022: सुरक्षित ‘हर द्वार’ के लिए 22 संकल्पों को करें साकार, निभाएं जिम्मेदारी, टीका लगवाएं-कोविड भगाएं
Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
सार
वैसे तो हर दिन नई शुरुआत लेकर आता है फिर भी अधिकतर लोग नए संकल्प के लिए नए साल का इंतजार करते हैं। आज से नए साल का आगाज भी हो गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2021 बीत गया। कुछ याद रहे या न रहे लेकिन कोविड कई परिवारों को कभी न भूलने वाला गम दे गया। 2022 में भी कोविड का साया मंडरा रहा है। नए साल पर नई उम्मीदों के साथ नए संकल्प लेने की जरूरत है। सबसे पहला और बड़ा संकल्प कोविड से खुद को और अपने परिवार को बचाने का हर किसी को लेना है। परिवार से मोहल्ला और मोहल्ले से कस्बा व पूरा शहर सुरक्षित होगा। शहर से प्रदेश को संक्रमण से बचा पाएंगे।
विज्ञापन
आज से नए साल का आगाज
वैसे तो हर दिन नई शुरुआत लेकर आता है फिर भी अधिकतर लोग नए संकल्प के लिए नए साल का इंतजार करते हैं। आज से नए साल का आगाज भी हो गया है। 2022 में हरिद्वार के हर नागरिक को 22 संकल्पों को समाज एवं राष्ट्रहित में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
नए साल 2022 का जश्न: औली पहुंचे पर्यटक, जमकर उठाया बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ, तस्वीरें में देखें
विज्ञापन
2022 में सबसे बड़ा खतरा कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का मंडरा रहा है। इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना जरूरी है। कोविड का टीका लगवाना है। इससे हम न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार और समाज को सुरक्षित कर पाएंगे। आइए हमारे साथ संकल्प लिजिए।
आइये 2022 में लें 22 संकल्प
1- गंगा में गंदगी नहीं डालेंगे
2- नशे से दूर रहेंगे
3- कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनेंगे
4- यातायात नियमों का पालन करेंगे
5- एंबुलेंस को रास्ता देंगे
6- जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे
7- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएंगे
8- सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगे
9- कोविड टीका लगाएंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे
10- मताधिकार कर शिक्षित जनप्रतिनिधि को चुनेंगे
11- घर का कूड़ा, कूड़ेदान में ही डालेंगे
12- रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने आगे आएंगे
13- वन्य जीवों की सुरक्षा करेंगे
14- नाबालिग बच्चों को स्कूटी-बाइक नहीं देंगे
15- जनहित में ऊर्जा और पानी की बर्बादी रोकेंगे
16- पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़े
17- महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें
18- अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देंगे
19- अन्न की बर्बादी नहीं करेंगे
20- नेत्रदान के लिए प्रेरित होंगे और करेंगे
21- बेटियों को आगे बढ़ाएंगे
22- माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर करेंगे
2- नशे से दूर रहेंगे
3- कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनेंगे
4- यातायात नियमों का पालन करेंगे
5- एंबुलेंस को रास्ता देंगे
6- जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे
7- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएंगे
8- सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगे
9- कोविड टीका लगाएंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे
10- मताधिकार कर शिक्षित जनप्रतिनिधि को चुनेंगे
11- घर का कूड़ा, कूड़ेदान में ही डालेंगे
12- रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने आगे आएंगे
13- वन्य जीवों की सुरक्षा करेंगे
14- नाबालिग बच्चों को स्कूटी-बाइक नहीं देंगे
15- जनहित में ऊर्जा और पानी की बर्बादी रोकेंगे
16- पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़े
17- महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें
18- अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देंगे
19- अन्न की बर्बादी नहीं करेंगे
20- नेत्रदान के लिए प्रेरित होंगे और करेंगे
21- बेटियों को आगे बढ़ाएंगे
22- माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर करेंगे