फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New year 2025 Thirty First Christmas party 60% booking in camps and hotels to celebrate Rishikesh Uttarakhand

Uttarakhand: जश्न की तैयारी...क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए कैंप- होटलों में हो चुकी 60% बुकिंग

Tue, 10 Dec 2024 12:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

क्रिसमस और थ्रर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कैंपों में पर्यटक बॉर्न फायर कर डीजे की धुन पर जमकर झूमते हैं।
 

विज्ञापन
New year 2025 Thirty First Christmas party 60% booking in camps and hotels to celebrate Rishikesh Uttarakhand
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

विस्तार

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में संचालित होटल और हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों की 60 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग होने से होटल और कैंप व्यावसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं अधिक ठंड होने के कारण राफ्टिंग कारोबारी मायूस हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस और थ्रर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र में लाखों की तादाद में देशी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। होटल के अलावा पर्यटक हेंवलघाटी क्षेत्र गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, फूलचट्टी, बैरागढ़, मोहनचट्टी, नैल, बिजनी आदि क्षेत्रों में संचालित कैंपों में मौज मस्ती करते हैं। कैंपों में पर्यटक बॉर्न फायर कर डीजे की धुन पर जमकर झूमते हैं।

विज्ञापन


नए साल का जश्न
कैंप संचालक त्रिवेंद्र नेगी, अमित राणा, शैलेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, नरेंद्र नेगी, शुभम सिंघल ने बताया कि क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में अभी से करीब 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। कैंपों में प्रति पर्यटक शुल्क करीब ढाई हजार रुपये है। इसमें पर्यटक को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का भोजन और शाम का स्नैक्स शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही

इसके अलावा पर्यटकों के लिए कैंपों में बॉर्न फायर और डीजे की सुविधा रहेगी। डिलक्स और सुपर डीलक्स कैंपों में प्रति पर्यटक शुल्क चार से पांच हजार रुपये है। होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय, यशपाल भंडारी, जगमोहन पयाल, मुकेश पांडेय, नरेंद्र भंडारी ने बताया कि क्रिसमस और थ्रर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए होटल को बुकिंग 60 प्रतिशत से अधिक हो चुकी हैं, पर्यटकों के लिए होटलों में डीजे के साथ ही बॉर्न फायर की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। राफ्टिंग संचालक जीतपाल सिंह, राज सिंह ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार राफ्टिंग की बुकिंग न के बराबर है। इस बार उनकी क्रिसमस और नए साल का जश्न फीका हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed