फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New tricolor hoisted at station on complaint from railway minister

रेल मंत्री को हुई शिकायत तो दून रेलवे स्टेशन पर फहराया गया नया राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 23 Jan 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
New tricolor hoisted at station on complaint from railway minister
रेलवे स्टेशन पर लगाया गया तिरंगा झंड़ा ।
रेलमंत्री को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दून रेलवे स्टेशन पर फहरा रहा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज गंदा होने पर बदल दिया गया है। स्टेशन निदेशक की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पुराने ध्वज को सम्मान के साथ पहले नीचे उतारा और फिर नया तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

किसी जागरूक शहरी ने रेल मंत्री को शिकायत भेजी थी कि दून रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर फहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज का रंग धूल, बारिश से फीका पड़ गया है। ऐसे में इसकी जगह नया ध्वज फहराया जाए। रेलमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। आला अधिकारियों के आदेश पर स्टेशन निदेशक की अगुवाई में रेलवे कर्मियों ने मशीन की मदद से पहले पुराने ध्वज को नीचे उतारा और फिर सम्मान के साथ उसकी जगह नए ध्वज को फहराया।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि नया राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है। बता दें कि देश के चुनिंदा ए श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed