फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new traffic plan of dehradun

आज शाम राजधानी दून में रूट रहेगा डायवर्ट

Mon, 23 Dec 2013 09:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Dec 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
new traffic plan of dehradun

देहरादून स्थित घंटाघर से बदले ट्रैफिक प्लान के ट्रायल में पहले ही दिन यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने पर पुलिस ने रविवार को ट्रायल नहीं किया।

विज्ञापन


प्रतिदिन शाम को दो घंटे का प्रयोग
अब साइन बोर्ड लगाकर सोमवार शाम छह बजे से दो घंटे तक रूट डायवर्ट का ट्रायल किया जाएगा। इस तरह एक हफ्ते तक प्रतिदिन शाम को दो घंटे प्रयोग किया जाएगा। प्रयोग सफल रहने पर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार शाम छह से आठ बजे तक पुलिस ने घंटाघर, एस्लेहॉल चौक और दर्शनलाल चौक से वाहनों को नए ट्रैफिक प्लान के तहत प्रयोग के तौर पर डायवर्ट किया था। ट्रायल से घंटाघर से लेकर राजपुर रोड और गांधी रोड पर जाम लगने से पुलिस ने रविवार को इसकी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट प्लान को समुचित तरीके से लागू करने में आई खामियों को दूर करने के सुझाव यातायात पुलिस से मांगे गए।

इस तरह है नया रूट प्लान
चकराता रोड : घंटाघर से सीधे दर्शनलाल चौक नहीं
चकराता रोड से अगर किसी वाहन को गांधी रोड जाना है तो सीधे दर्शनलाल चौक न जाकर घंटाघर से राजपुर रोड के लिए मुड़ना होगा। ये वाहन राजपुर रोड से एस्लेहॉल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक होते हुए दर्शनलाल चौक पर निकलेंगे। यानी घंटाघर से कोई भी वाहन सीधे दर्शनलाल चौक नहीं पहुंच पाएगा।

गांधी रोड वाया घंटाघर-एस्लेहाल
गांधी रोड से राजपुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन वाया घंटाघर से जाएंगे। इसी तरह यदि किसी को ईसी रोड की तरफ जाना होगा तो वह वाया घंटाघर, एस्लेहाल और कनक चौक से सुभाष रोड होते हुए जाएगा। गांधी रोड से किसी भी वाहन को सीधे लैंसडाउन चौक नहीं जाने दिया जाएगा

राजपुर रोड वालों के लिए घंटाघर दूर
राजपुर रोड से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहन एस्लेहॉल चौक से कनक चौक, लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर और चकराता रोड जा पाएंगे। इसी तरह एस्लेहॉल से कोई भी वाहन राजपुर रोड पर घंटाघर के लिए नहीं जाएगा।

इनके लिए नहीं अधिक परेशानी
रायपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन सर्वे चौक, कान्वेंट रोड, तिब्बती मार्केट होते हुए लैंसडोन चौक पहुंचेंगे। यहां से घंटाघर की तरफ जाने वाले वाहन दर्शनलाल चौक से मुडेंगे जबकि गांधी रोड वाले सीधे चले जाएंगे।

डिवाइडर के बावजूद सड़क एक
घंटाघर से एस्लेहॉल चौक की ओर वाहन एक ही दिशा में डिवाइडर के दोनों तरफ चलेंगे। इसी तरह, दर्शनलाल चौक से घंटाघर की तरफ भी वाहन डिवाइडर के दोनों तरफ एक ही दिशा में जाएंगे।

विक्रमों के लिए दिक्कत
नए रूट प्लान से रायपुर और सहस्त्रधारा रूट वाले विक्रमों के संचालन की दिक्कत हो सकती है। ये विक्रम लैंसडोन चौक और दर्शनलाल चौक के बीच पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर स्थित स्टैंड से चलते हैं।

वन-वे होने से विक्रमों को भी वापसी में दर्शनलाल चौक, घंटाघर, राजपुर रोड, एस्लेहाल और कनक चौक होते हुए जाना पड़ेगा।

इसी तरफ पांच और तीन नंबर रूट के विक्रम भी घंटाघर से होते हुए एस्लेहाल से परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इससे घंटाघर पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है।

सिटी बस वालों का विरोध
नए रूट प्लान के लागू होने से पहले ही सिटी बस वालों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को विभिन्न रूट की सिटी बसों के यूनियनों की नरदेव शास्त्री मार्ग स्थित कार्यालय में आपात बैठक हुई।


यूनियन के प्रधान विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि सिटी बसें रूट परमिट पर ही चलती हैं। परमिट शर्तों के विरुद्घ संचालन से विक्रम वालों को फायदा पहुंचाने की कोशिश है। इस प्लान को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी स्तर तक विरोध किया जाएगा।

नए रूट प्लान का शनिवार शाम ट्रायल किया गया था। इसमें जो खामियां रह गई हैं, उनकी समीक्षा कर उन्हें दूर किया जा रहा है। जहां-जहां से रूट डायवर्ट किया गया है, वहां साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सोमवार शाम से फिर एक हफ्ते तक ट्रायल किया जाएगा। रणनीति काम आई तो नया रूट प्लान लागू किया जाएगा।
- केवल खुराना, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed