{"_id":"5f79ff8f3b3aac481039203d","slug":"new-tehri-dobra-chanthi-bridge-vehicle-trials-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: डोबरा-चांठी पुल पर दौड़े 15-15 टन के 14 ट्रक, सफल रहा वाहनों का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: डोबरा-चांठी पुल पर दौड़े 15-15 टन के 14 ट्रक, सफल रहा वाहनों का ट्रायल
Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
सार
- प्रतापनगर के लिए बने चांठी-डोबरा पुल पर सफल रहा वाहनों का ट्रायल
- कंसलटेंट की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार देगी वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी
विज्ञापन
डोबरा चांठी पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डोबरा-चांठी पुल पर वाहनों का ट्रायल सफल रहा। मुख्य झूला पुल के 440 मीटर स्पॉन पर कोरियाई कंसलटेंट, कार्यदायी संस्था, लोनिवि के अधिकारियों की मौजूदगी में साढ़े 15-15 टन वजन के 14 ट्रकों को दौड़ाया गया। साथ ही 30-30 मीटर की दूरी पर लोडेड वाहनों को खड़ा रखा गया। ट्रायल को सफल बताते हुए लोनिवि के ईई और प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस मखलोगा ने कहा कि भारत में इस तरह का यह पहला भारी वाहन झूला पुल है। बताया कंसलटेंट की रिपोर्ट के बाद सरकार जल्द पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने को हरी झंडी देगी।
विज्ञापन
14 साल से बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर, थौलधार और उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी की दो लाख की आबादी के आवागमन को बन रहे डोबरा-चांठी पुल पर रविवार को वाहनों का ट्रायल किया गया। कोरिया के योसीन कॉरपोरेशन के कंसलटेंट जैकी किम के नेतृत्व में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वाहनों का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
जैकी किम अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम से वाहनों के भार से पुल पर पड़ने वाले दबाव की जानकारी लेते रहे। लोनिवि के ईई एवं पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस मखलोगा ने बताया कि पुल पर वाहनों की लोड टेस्टिंग सफल रही है। बताया कि टॉवरों पर लगे स्टील सस्पेंडरों का अधिकतम डिफ्लेक्शन (नीचे की ओर झुकाव) 50 एमएम से अधिक नहीं होना चाहिए। इस दौरान सभी 14 वाहनों के लोड के बावजूद टॉवरों का नीचे को झुकाव यथावत रहा है। बताया कि इस माह के अंत तक पुल के शेष कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। दूसरी ओर स्थानीय विधायक विजय सिंह पंवार ने डोबरा पहुंचकर इंजीनियरों से वाहनों के ट्रायल की जानकारी ली।
विज्ञापन