फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new sports policy, 3900 players from eight to 14 years will get scholarship

Scholarship: आठ से 14 साल तक के 3900 खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, खेलों में प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन 

Sat, 02 Jul 2022 04:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

छात्रवृत्ति के लिए बालक एवं बालिकाओं का चयन उनकी शारीरिक क्षमता जैसे स्पीड, स्टैमिना, स्ट्रेंथ का आंकलन केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त मानकों के आधार पर किया जाएगा। हर स्कूल के चयनित छात्र, छात्राओं का न्याय पंचायत स्तर पर परीक्षण होगा।  

विज्ञापन
new sports policy, 3900 players from eight to 14 years will get scholarship
र्स्पोटस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की नई खेल नीति में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आठ से 14 साल तक के 3900 खिलाड़ियों को हर महीने छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए खेलों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का एक साल के लिए चयन किया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।  

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि राज्य के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के हर जिले के 150 बालक और 150 बालिकाओं को हर महीने 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए बालक एवं बालिकाओं का चयन उनकी शारीरिक क्षमता जैसे स्पीड, स्टैमिना, स्ट्रेंथ का आंकलन केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त मानकों के आधार पर किया जाएगा। हर स्कूल के चयनित छात्र, छात्राओं का न्याय पंचायत स्तर पर परीक्षण होगा।  
विज्ञापन


न्याय पंचायत के बाद ब्लॉक स्तर पर और अन्तिम परीक्षण जनपद स्तर पर किया जाएगा। जनपद स्तर पर मेरिट के आधार पर हर आयुवर्ग में पहले 25 बालक एवं 25 बालिकाओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए होगी, अगले साल छात्रवृत्ति के लिए फिर से सभी का परीक्षण होगा और नई मेरिट लिस्ट बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयुवर्ग के इतने खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

प्रदेश के 8 से 9 वर्ष के 25 बालक एवं इतनी ही बालिकाओं, 9 से 10 वर्ष के 25-25 खिलाड़ियों, 10 से 11 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी, 11 से 12 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी 12 से 13 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी, 13 से 14 वर्ष के 25 बालक एवं 25 बालिकाओं को हर महीने 1500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। 

ये भी पढ़ें...मां और मासूम से दुष्कर्म का मामला:  वकीलों का आरोपियों का केस लड़ने से इनकार, पूरी दास्तां सुनकर दिल्ली लौटे 

छात्रवृत्ति योजना से अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी मिलेंगे। जिन बच्चों को शारीरिक क्षमता के आधार पर पहले साल छात्रवृत्ति दी जाएगी, वे अगले साल फिर छात्रवृत्ति के लिए मेहनत करेंगे जबकि जो मेरिट में आने से रह गए हैं वे अगली बार अच्छी मेहनत करेंगे। चार जुलाई को सभी जिला खेल अधिकारियों के साथ इस मसले पर वर्चुअल बैठक रखी गई है।
- डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, संयुक्त निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed