फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new revenue code in state Meeting on 17th to discuss  Draft to be given Finalize

उत्तराखंड: प्रदेश में नई राजस्व संहिता पर चर्चा के लिए बैठक 17 को, ड्राफ्ट को दिया जाएगा अंतिम रूप

Sat, 15 Oct 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Oct 2022 02:47 PM IST
सार

अब प्रदेश में लागू सभी अधिनियम को मर्ज करते हुए अपना रेवेन्यु कोड तैयार किया जाएगा। 14 और 15 सितंबर को लगातार दो दिन बैठक होनी थी, लेकिन समिति के कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण एक बार फिर बैठक स्थगित हो गई। इसी तरह से 22 सितंबर को होनी वाली बैठक भी किन्हीं कारणों से टल गई।

विज्ञापन
new revenue code in state Meeting on 17th to discuss  Draft to be given Finalize
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नई राजस्व संहिता (रेवेन्यु कोड) को लेकर होने वाली बैठक अब तक तीन बार टल चुकी है। बताया जा रहा है कि अब यह बैठक 17 अक्तूबर को सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व परिषद की ओर से तैयार नई राजस्व संहिता के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम) 1950 और भू राजस्व अधिनियम लागू हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अधिनियम भी प्रचलन में हैं। यूपी ने इन्हें समाप्त करते हुए अपना रेवेन्यु कोड वर्ष 2013 में लागू कर दिया था। अब प्रदेश में लागू सभी अधिनियम को मर्ज करते हुए अपना रेवेन्यु कोड तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...UP पुलिस ने बच्चों से मां और मुझसे मेरी पत्नी छीनी: BJP नेता बोले- 'मैं भाजपा के साथ, मुझे न्याय नहीं तो किसे'

विज्ञापन
विज्ञापन

 राजस्व परिषद की ओर से तैयार किए गए रेवेन्यु कोड पर चर्चा के लिए विधि समिति की बैठक इससे पहले तीन बार स्थगित हो चुकी है। पहले यह बैठक पांच सितंबर को बुलाई गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को लगातार दो दिन बैठक होनी थी, लेकिन समिति के कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण एक बार फिर बैठक स्थगित हो गई। इसी तरह से 22 सितंबर को होनी वाली बैठक भी किन्हीं कारणों से टल गई। सचिव राजस्व परिषद चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अब यह बैठक 17 अक्तूबर को अयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed