{"_id":"6347fe8b63ec756e915ce44e","slug":"new-recruitment-of-group-c-government-ordinance-uttarakhand-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Group-C Recruitment In Uttarakhand: अध्यादेश पर टिकीं समूह-ग की नई भर्तियों की राह, महिला आरक्षण पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Group-C Recruitment In Uttarakhand: अध्यादेश पर टिकीं समूह-ग की नई भर्तियों की राह, महिला आरक्षण पर असमंजस
सार
महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक और समूह-ग की नई भर्तियों में आरक्षण चार्ट को लेकर असमंजस है। अब राज्य लोक सेवा आयोग की पहली समूह-ग भर्ती में आरक्षण पर दो दिन में ही निर्णय होगा। अगर 14 अक्तूबर तक अध्यादेश आ जाता है तो पटवारी-लेखपाल की भर्ती में महिला आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 14 अक्तूबर को पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड महिला क्षैतिज आरक्षण की वजह से असमंजस बना हुआ है। कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण पर अध्यादेश लाने का निर्णय हुआ है, जिस पर समूह-ग की सभी नई भर्तियों की राह भी टिक गई है।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से महिला आरक्षण हटाते हुए जल्द ही पीसीएस प्री का रिजल्ट जारी किया जाएगा। महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक और समूह-ग की नई भर्तियों में आरक्षण चार्ट को लेकर असमंजस है। अब राज्य लोक सेवा आयोग की पहली समूह-ग भर्ती में आरक्षण पर दो दिन में ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार महिला आरक्षण पर अध्यादेश लाने जा रही है। अगर 14 अक्तूबर तक अध्यादेश आ जाता है तो पटवारी-लेखपाल की भर्ती में महिला आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। आयोग की नजर सरकार के निर्णय पर है। आयोग ने 14 अक्तूबर को ही बोर्ड बैठक बुलाई है, जिसमें महिला आरक्षण सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
554 पदों पर होगी भर्ती
प्रदेश में पटवारी और लेखपाल के 554 पदों पर भर्ती का विज्ञापन कल जारी होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आठ जनवरी को परीक्षा होनी है। भर्ती में पदों के आरक्षण की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी बड़ी राहत, अब घर बनाने को मिलेंगे एक लाख तीस हजार रुपये
पटवारी के बाद अगली भर्ती वन आरक्षी की
पटवारी-लेखपाल के बाद राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 21 अक्तूबर को विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इससे 894 पदों पर भर्ती की जाएगी। वन आरक्षी भर्ती की परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है।
पटवारी-लेखपाल की भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले बोर्ड बैठक होगी। इस बैठक में ही महिला आरक्षण सहित सभी बिंदुओं पर निर्णय होगा। संभावित तौर पर 14 को पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
- जीएस रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग