फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new pan card

आयकर विभाग ने बदला पैन कार्ड का रूप, अब ऐसा होगा

Tue, 31 Jan 2017 05:26 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
new pan card
pan card

आयकर विभाग ने पैन कार्ड का स्वरूप एक जनवरी 2017 से बदल दिया है।

विज्ञापन


अब पैन कार्ड पर क्यूआर कोड आएगा, जिससे पैन को स्कैन करके पूरी जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा पैन कार्ड पर नाम, हस्ताक्षर आदि की जगह भी बदल दी गई है।

पुराने पैन कार्ड के मुकाबले नए पैन कार्ड में कार्डधारक की तस्वीर की जगह नहीं बदली गई है। इसके बजाए कार्ड के बाईं ओर क्यूआर(क्विक रिस्पांस) कोड बना दिया गया है।

विज्ञापन

क्यूआर कोड के नीचे कार्डधारक का नाम, पिता का नाम होगा

new pan card
income tax

इसमें कार्डधारक की पूरी जानकारी समाहित की जा रही है। पुराने कार्ड में सबसे पहले कार्डधारक का नाम होता था, अब उस जगह पर क्यूआर कोड होगा। इसके ठीक नीचे कार्डधारक का नाम, पिता का नाम होगा।

इसके नीचे से कार्ड का नंबर हटा दिया गया है। जन्म तिथि कार्ड में बाईं ओर सबसे नीचे होगी। कार्ड का नंबर अब सीधे कार्ड के बीच के हिस्से में होगा।

कार्डधारक के हस्ताक्षर दाईं ओर कार्डधारक के फोटो के बगल में प्रिंट होकर आएंगे। पैन कार्ड में लंबे समय बाद यह परिवर्तन एक जनवरी 2017 के बाद से बनने वाले सभी पैन कार्ड पर लागू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed