फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new campus for sanskrit in devprayag.

उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत हब, बहुत कुछ है खास

Fri, 30 Oct 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
new campus for sanskrit in devprayag.

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान जल्द देवप्रयाग में नया परिसर स्थापित करने जा रहा है। लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह शैक्षिक केंद्र उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला परिसर होगा।

विज्ञापन


इस केंद्र में 600 छात्र-छात्राएं छठी से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई निशुल्क कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को प्रस्ताव भेजा गया था। इससे पहले भी तीन-चार बैठकें हो चुकी थीं।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को दिल्ली में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि देवप्रयाग में रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत विद्यालय परिसर में यह केंद्र स्थापित होगा। यहां 15 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि केंद्र सरकार दूसरी जरूरतों के बारे में सर्वेक्षण करवा रही है और यह फाइनल फेज में है। इसके लिए धन का इंतजाम केंद्र सरकार ही करेगी। इस तरह संस्कृत शिक्षा विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान यह अनूठा केंद्र बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठी से लेकर पीएचडी तक पढ़ाई होगी मुफ्त

new campus for sanskrit in devprayag.

दिल्ली में हुई बैठक से लौटे संस्कृत शिक्षा विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. आरके बहुगुणा ने बताया कि यह केंद्र जल्द हकीकत बनने जा रहा है। इसमें 300 छात्राएं और 300 छात्र अध्ययन कर सकेंगे। इनका भोजन, शिक्षा व आवास पूरी तरह निशुल्क होगा। यहां छठी से लेकर परास्नातक तक पढ़ाई होगी। बीएड व एमएड समेत रोजगारपरक शिक्षा की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही जिज्ञासु छात्र पीएचडी (शोध) भी कर पाएंगे।

इनका है कहना
उत्तर भारत में अपनी तरह का यह पहला शैक्षिक परिसर देवप्रयाग में बनने जा रहा है। संस्कृत शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से इस पर काम कर रहे हैं। रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत विद्यालय इसमें समन्वयक की भूमिका में रहेगा।
-डॉ. आरके बहुगुणा, डिप्टी सेक्रेटरी, संस्कृत शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed