फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new born baby of rudraprayag.

किसकी गोद में खुशियां भरेगा 'रुद्र', फैसला आज

Mon, 16 Mar 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 16 Mar 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
new born baby of rudraprayag.

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती नवजात ‘रुद्र’ के भविष्य को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति की बैठक होगी। बैठक में समिति के सभी पांच सदस्य मौजूद रहेंगे। ’रुद्र’ को गोद लेने के लिए अभी तक समिति को सात आवेदन मिल चुके हैं। बैठक में आवेदनों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात केदारनाथ तिराहे पर मिले नवजात शिशु को सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। दोनों किसी भी प्रकार की चूक नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ने नवजात को अलग वार्ड में रखा हुआ है, जहां उसकी देखरेख के लिए जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता जोशी सहित सुरक्षा के लिए दो महिला कांस्टेबल ज्योति और मनीता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय होगा भव‌िष्य

new born baby of rudraprayag.

बाल रोग विशेषज्ञ भी नवजात की नियमित जांच कर रहे हैं। प्रशासन भी जल्द से जल्द नवजात को सुरक्षित हाथों में सौंपना चाहता है।

इस संबंध में एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है, जिसमें नवजात के माता-पिता के संबंध में जानकारी होने पर जिला बाल कल्याण समिति को अवगत कराने के लिए कहा गया है। जिला बाल कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट ने बताया कि समिति की बैठक में मिले आवेदनों पर चर्चा होगी।

इनका है कहना
सोमवार को जिला बाल कल्याण समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नवजात के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। बाल कल्याण समिति को मिले आवेदनों पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed