तेज सैलाब में बहा युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बच गई जान, फिर इस तरह हुआ रेस्क्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर शाम को एक युवक भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गया। तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह बच निकला। पुलिस इस तरह से रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। यहां भागीरथी में नेपाली मूल का एक युवक बह गया। बहते हुए वह एक चट्टान पर अटक गया जिसे पुलिस ने आधे घंटे रेस्क्यू चलाकर बचा लिया।
रविवार शाम साढ़े पांच बजे देवप्रयाग में भागीरथी में लोगों ने एक आदमी को बहते देखा। नदी में बह रहे व्यक्ति ने बचने की कोशिश करते हुए एक चट्टान पकड़ ली और उसमें चढ़ गया। नदी के पास ही खड़े अमर उजाला प्रतिनिधि राजेश भट्ट ने यह वाकया देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
इस तरह बची जान
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का जवान नवीन कुमार लाइफ जैकेट और रस्सियों के सहारे चट्टान तक पहुंचे। पानी में बहकर आया युवक बदहवास था। नदी के एक छोर पर खड़ी पुलिस टीम ने दोनों को रस्सों के सहारे वापस खींच लिया।
थाना प्रभारी राणा ने बताया कि सुरखेत (नेपाल) निवासी सुनील तीन दिन पूर्व अपने साथियों के साथ देवप्रयाग आया था। रविवार शाम को वह अचानक भागीरथी पुल के नीचे नदी में गिर गया। लगभग आधे घंटे तक चले रेसक्यू को देखने के लिए पुल और बाजार में भारी भीड़ रही। रेस्क्यू टीम में एसआई हाकम सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, नवीन, चतुर सिंह, कीर्तन और मुकेश गैरोला शामिल थे।