फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal-India dispute Indians closed suspension bridge against protest stone pelting Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: नेपाल से हुए पथराव के विरोध में भारतीयों ने बंद कराया झूला पुल, दार्चुला मुख्यालय गए अधिकारी

Mon, 05 Dec 2022 10:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

व्यापारियों ने पुल पर पहुंचकर एसएसबी को पुल के गेट नहीं खोलने दिए। पुल बन्द की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी पुल पर पहुंचे और नाराज व्यापारियों को समझाया। पिथौरागढ़ से अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान भी सोमवार को धारचूला पहुंचे और अपर जिलाधिकारी धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय गए।

विज्ञापन
Nepal-India dispute Indians closed suspension bridge against protest stone pelting Uttarakhand news in hindi
उपजिलाधिकारी नाराज लोगो को समझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में रविवार को नेपाल की ओर से किए गए पथराव में एक मजदूर के घायल होने की घटना से लोगों में नाराजगी है। नेपाल की ओर से लगातार किए जा रहे पथराव के विरोध में सोमवार को भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद करा दिया इससे लगभग 1घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन


सोमवार को धारचूला  व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने सुबह 7 बजे पुल पर पहुंचकर एसएसबी को पुल के गेट नहीं खोलने दिए। पुल बंद की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी पुल पर पहुंचे और नाराज व्यापारियों को समझाया। 
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से नेपाल की ओर से आये दिन पत्थरबाजी करने वाले पर दार्चुला प्रशासन से कानूनी मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।  व्यापारियों ने लगभग 1 घंटे 40 मिनट के बाद पुल खोलने दिया। जिसके बाद पुल पर आवाजाही शुरू हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दार्चुला जिला मुख्यालय गए अधिकारी
नेपाल की ओर से किए गए पथराव के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए पिथौरागढ़ से अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान भी सोमवार को धारचूला पहुंचे। अपर जिलाधिकारी धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी के साथ नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय गए हैं।

ये भी पढ़ें...Haridwar: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल डॉग ने किया हमला, हाथ और पैर से नोच दिया मांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed