नेपाल ने सीमा पर स्थापित किया सशस्त्र प्रहरी बल का भवन, गृहमंत्री ने रखी आधारशिला
- छांगरु में एपीएफ कंपनी के भवन की आधारशिला रखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने शुक्रवार को सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर छांगरु में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के भवन की आधारशिला रखी। उनके साथ सरकार का 11 सदस्यीय दल भी था।
सीमा विवाद के बाद पहली बार नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा उच्चस्तरीय दल के साथ शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से खलंगा पहुंचे। 20 मिनट सेना के बैरक में आराम करने के बाद दल छांगरु पहुंचा। वहां उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर एपीएफ के अधिकारियों से सीमा की जानकारी ली।
छांगरु क्षेत्र कालापानी से 12 किमी की दूरी पर है। यहां उन्होंने 10 करोड़ की लागत से बन रहे भवन की आधारशिला रखी। थापा शुक्रवार रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह काठमांडो लौटेंगे।
ये अधिकारी रहे साथ
उनके साथ गृहसचिव महेश्वर नुपाने, एपीएफ के आईजीपी शैलेंद्र खनाल, राजनीतिक सलाहकार इंद्रजीत राय, एआईजी रामशरण पौडेल, सांसद गणेश सिंह ठगुन्ना, सेना सहायक राठी पवन राज घिमिरे, उरेड़ा कार्यकारी निदेशक मधुसूदन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
छांगरु में एपीएफ के डीएसपी सहित 160 जवान तैनात
इससे पहले दार्चुला के खलंगा में एपीएफ की कंपनी थी। सीमा विवाद के बाद जुलाई में नेपाल के मंत्रिमंडल ने यहां हेडक्वार्टर (गण) बनाया। इसके तहत खलंगा में सात सौ जवान हैं। छांगरु में कंपनी (गुल्म) बना दी है। कंपनी बनने के बाद यहां एपीएफ के डीएसपी सहित 160 जवान तैनात हैं।