फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepal and india save tiger together

अब भारत और नेपाल मिलकर बचाएंगे बाघ, योजना का खाका तैयार

Fri, 18 May 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 18 May 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
nepal and india save tiger together
tiger

बाघों के संरक्षण के लिए नेपाल और भारत ने हाथ मिला लिए हैं। अब वन्य जीव तस्करों के लिए भारत नेपाल में वारदात अंजाम देकर बॉर्डर पार करना आसान नहीं होगा। नंधौर को भी इस संयुक्त अभियान का हिस्सा बना लिया गया है। 

विज्ञापन


जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) के बैनर तले बृहस्पतिवार को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (एफटीआई) हल्द्वानी में दोनों देशों के वन अधिकारियों और एसएसबी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में बाघों के संरक्षण के लिए दोनों देशों की संयुक्त योजना का खाका तैयार किया गया। वार्ता में नेपाल के  शुक्ला फाटा, बरदिया, बांके नेशनल पार्क से सटी नंधौर सेंचुरी, तराई पूर्वी के जंगल में वन्य जीवों की आवाजाही और संरक्षण, तस्करी की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 
विज्ञापन


यह है योजना
1. इंडो-नेपाल कोऑर्डिनेशन के नाम से दोनों देशों के वन अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बना। इसमें वन्य जीवों के शिकार, तस्करी, वन्य जीवों की आवाजाही की सूचनाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. भारत से हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल नोडल अधिकारी नामित।
3. माह में दो बार दोनों देशों के अधिकारी सीमा पर संयुक्त गश्त करेंगे। इसमें एसएसबी शामिल होगी।
4. बूम ब्रह्मदेव कॉरिडोर के लिए सर्वे किया जाएगा।
5. सड़क और ट्रेन हादसों को रोकने को दोनों देश एक दूसरे की नई तकनीकी को साझा करेंगे।
6. हर दो-तीन माह में ट्रांस बाउंड्री की बैठक होगी। अब जुलाई-अगस्त में भारत के अधिकारी नेपाल दौरा करेंगे
7. दोनों देशों के फील्ड स्टाफ रेंजर, वन दरोगा, गार्ड की भी संयुक्त बैठक होगी

ये रहे शामिल
नेपाल से : डॉ. दिल बहादुर पन, डॉ. मनोज शाह, डॉ. गोपाल घिमरी, राबिन चौधरी, बद्री विनोद दहल, गहेंद्र कुमार खड़का, नेत्र राज आचार्य, पुष्कर बहादुर सिंह, डॉ. भगवान राज दहल, पवन गौतम, प्रदीप राज जोशी, अनिल परसाई, पुष्पा पांडे
भारत से : एसएसबी कमांडेंट आरके त्रिपाठी, डॉ. कपिल जोशी, डॉ. पराग मधुकर धकाते, डॉ. हरीश गुलेरिया, चंद्रशेखर सनवाल, नीतिश मणि त्रिपाठी, कल्याणी नेगी आदि शामिल थे।

नंधौर सेंचुरी और कार्बेट का करेंगे भ्रमण
नेपाल के 13 सदस्यीय अधिकारियों का दल दो दिवसीय दौरे में बृहस्पतिवार को नंधौर सेंचुरी और शुक्रवार को जिम कार्बेट पार्क का भ्रमण कर बाघों के संरक्षण की तरकीब सीखेंगे। 


भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही का वैध रास्ता एकमात्र बनबसा है। एसएसबी बॉर्डर पर गश्त के दौरान अक्सर मानव, हथियार, नशीले पदार्थ, वन उपज की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। यदि वन अफसर संयुक्त गश्त करना चाहते है तो उनका सहयोग किया जाएगा।
- आरके त्रिपाठी, एसएसबी कमांडेंट आरके त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed