फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News CM pushkar singh dhami attempt to Hold Chakrata Jaunsar In style of PM Modi

Dehradun: कांग्रेस का गढ़ है चकराता...पीएम मोदी के अंदाज में सीएम का जौनसार को साधने का प्रयास

Fri, 08 Sep 2023 01:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 01:05 PM IST
सार

जौनसार का केंद्र बिंदु चकराता विधानसभा सीट है। उत्तराखंड के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह यहां से लगातार पांचवीं बार विधायक है। कालसी में जनसभा के दौरान अनोखे अंदाज में पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार की जनता से भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Dehradun News CM pushkar singh dhami attempt to Hold Chakrata Jaunsar In style of PM Modi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न मुझे किसी ने भेजा है, न मैं यहां आया हूं, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान आज भी सभी के जेहन में ताजा है। कालसी में जनसभा के दौरान इसी अंदाज में पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार की जनता से भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया। कोई बड़ी घोषणा नहीं, किसी पर भी राजनीतिक प्रहार नहीं, बस मां यमुना, जौनसार की संस्कृति, विकास और युवाओं को स्वरोजगार जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री का भाषण केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री ने जब कहा कि मां यमुना ने मुझे बुलाया...तो रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और जिंदाबाद के नारों से गूंज पड़ा।

विज्ञापन


जौनसार का केंद्र बिंदु चकराता विधानसभा सीट है। उत्तराखंड के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह यहां से लगातार पांचवीं बार विधायक है। अविभाजित उत्तरप्रदेश के दौर में उनके पिता गुलाब सिंह ने भी विधायक के तौर पर आठ बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन

Himalaya Day 2023: हिमालय क्षेत्र की सेहत बिगाड़ रहा प्लास्टिक का कचरा, सरकार और कोर्ट की सख्ती का असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 1985 की निर्विरोध जीत का रिकाॅर्ड भी उनके नाम रहा था। जौनसार का मतदाता कैडर के आधार पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत छवि और भावनात्मक जुड़ाव के आधार पर वोट करता है। पहली बार भाजपा के किसी मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया।



जौनसार के लोगों की आस्था मां यमुना से जुड़ी है। यहां के धार्मिक अनुष्ठान, देवता स्नान, स्नान पर्व और अंतिम संस्कार तक यमुना नदी किनारे ही होते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में कहा कि शिलान्यास स्थल पर तेज धूप थी, लेकिन मुझे कष्ट नहीं हो रहा था, मैं भावुक था। उन्होंने यमुना के महत्व, उनके प्रति अपनी आस्था और प्रयासों का खुलकर बखान किया।

यही नहीं क्षेत्र में तीर्थाटन, रोजगार से पलायन पर रोक जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने पांडवों से जुड़े पौराणिक स्थलों को भी विकसित करने की बात कही। जौनसार क्षेत्र के लोग स्वयं को पांडवों को वशंज मानते है, ऐसे में अपने मन की बात सुन लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान खिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed