फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neither friendship with the girl nor enmity with Azhar... still Rohit was killed

Dehradun News: युवती से दोस्ती न अजहर से दुश्मनी... फिर भी मारा गया रोहित

Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Neither friendship with the girl nor enmity with Azhar... still Rohit was killed
I
विज्ञापन

IIअजहर के भी समुदाय से ताल्लुक रखती थी युवती इसलिए दूसरों से मिलने पर उसे लगता था बुरा
I

I
I

Iसोमवार रात में पार्टी के फोटो खींचकर भेजे थे युवती को फिर किया था उसे कॉल
I
Iरोहित नेगी की न तो युवती से दोस्ती थी और न ही उसके हिमायती अजहर से दुश्मनी। फिर भी रोहित की इस विवाद में हत्या हो गई। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उससे अजहर का युवती को गाली देना सहन नहीं हुआ और उसने भी अजहर को दो चार सुना दी। ताव में आकर अजहर ने भी चंद मिनटों बाद ही रोहित को गोली मार दी।
I
Iदरअसल, जिस युवती के कारण यह विवाद बताया जा रहा है उसका अजहर से भी कोई विशेष ताल्लुक नहीं है। बस वह युवती अजहर के समुदाय से आती है। केवल इसके लिए अजहर उसका हिमायती बनता था। उसे यह नागवार गुजरता था कि युवती दूसरे समुदाय के युवकों से क्यों मिलती है। उसकी दोस्ती रोहित नेगी के एक दोस्त से थी। उससे मिलने के लिए युवती का यह हिमायती अजहर बार-बार उसे मना करता था। लेकिन, युवती उसके कहने में नहीं आती थी। बार-बार की दखलअंदाजी युवती को भी नहीं पसंद थी। ऐसे में वह भी अजहर से दूरी बनाकर रहती थी।
विज्ञापन

I
Iयुवती ने एक स्थानीय कॉलेज से फिजियोथैरेपी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने ही सभी को पार्टी में बुलाया था। यहां भी अजहर उस पर नजर रख रहा था। अजहर के मना करने पर भी उसने पार्टी की तो इस पर वह और भी गुस्सा हो गया। इस पार्टी की फोटो खींचकर भी अजहर ने युवती के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उसे फोन करने लगा। फोन पर इसी बातचीत को रोहित नेगी ने सुन लिया और अजहर से दो चार बात हो गईं। इन्हीं बातों में इतनी गरमा-गर्मी हुई कि बात हत्या तक पहुंच गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed