फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nehru Institute of Mountaineering NIM climbed 11 unnamed peaks 20 days ago Uttarakhand News in hindi

Uttarkashi: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने 20 दिन पहले ही 11 अनाम चोटियों पर किया आरोहण, 15 अगस्त तक का था लक्ष्य

Wed, 31 Jul 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Jul 2024 10:51 AM IST
सार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने 11 अनाम चोटियों पर आरोहण कर लिया। लक्ष्य से पहले ही अभियान पूरा कर लिया गया। 15 अगस्त तक अभियान पूरा करने का लक्ष्य था।

विज्ञापन
Nehru Institute of Mountaineering NIM climbed 11 unnamed peaks 20 days ago Uttarakhand News in hindi
निम का दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 22 सदस्यीय दल ने निर्धारित लक्ष्य से पूर्व ही माणा क्षेत्र की 11 अनाम व अनारोहित चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है। दल ने 15 अगस्त तक इन 11 चोटियों पर आरोहण का लक्ष्य तय किया थाए जिसे 20 दिन पूर्व 25 जुलाई को हासिल कर लिया।

विज्ञापन


निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में 22 सदस्यीय दल चमोली की 11 अनाम व अनारोहित चोटियों के आरोहण का अभियान एक जुलाई को शुरू किया था, जिसे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छह जुलाई को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया था।

विज्ञापन

निम के प्रधानाचार्य ने बताया, जिन पर्वत चोटियों का आरोहण किया गया है, उनमें से छह की ऊंचाई छह हजार मीटर से अधिक है। वहीं, चार की 5900 मीटर है तथा एक 5800 मीटर ऊंची है। बताया, इन चोटियों का नामकरण वर्ष 2022 में हुए द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे में दिवंगत उत्तराखंड के 11 पर्वतारोहियों के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए संस्थान की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress:  केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर

22 सदस्यीय दल में निम के प्रधानाचार्य के अलावा उप प्रधानाचार्य कैप्टन जी संतोष कुमार, प्रशिक्षक राकेश राणा, दीप शाही, विनोद गुसांई, सौरभ सिंह, अनूप पंवार, रविंद्र रावत, सूबेदार मेजर हजारी लाल, भूपेंद्र सिंह, बहादुर पाहन, रवींद्र सिंह, थजाली पून, मनोज कुमार, अजीत रावत, नवप्रभात, हिमांशु जोशी, पंकज पंवार, मुनेंद्र राणा, सूर्य रावत शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed