{"_id":"6a42cc755de7cc00d60c492f","slug":"neha-saxena-becomes-the-ambassador-of-a-major-uk-brand-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1006730-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नेहा सक्सेना बनीं यूके के बड़े ब्रांड की एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नेहा सक्सेना बनीं यूके के बड़े ब्रांड की एंबेसडर
विज्ञापन
उत्तराखंड की बेटी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नेहा यूनाइटेड किंगडम के एक ब्रांड की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनी है।
इसके साथ ही वह यूके, आयरलैंड, जर्मनी और पूरे यूरोप में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगी। देहरादून की रहने वाली नेहा सक्सेना आज दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में खास पहचान बनाई है। हालांकि दून से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उनके पिता नहीं है, मां ने अकेले उनका पालन-पोषण किया है। ऐसे में जब उन्होंने अपनी मां को इस इच्छा के बारे में बताया तो पहले उन्हें चिंता हुई लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देने का फैसला लिया और हमेशा नेहा की ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रहीं। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नेहा ने कहा कि यूके की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए गर्व की बात है। नेहा की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है।