फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neha make history in Uttarakhand board result 2018

Uttarakhand board result: नेहा की सफलता ने बदल दिया गांव का इतिहास, पढ़ेंगे तो गर्व करेंगे

Sat, 26 May 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Neha make history in Uttarakhand board result 2018
neha

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आया तो देवभूमि की बेटी ने इतिहास रच दिया। आगे जानिए इस छात्रा की सफलता की कहानी... मूल रूप से इसाली, आराकोट, उत्तरकाशी निवासी नेहा राणा ने 479 (95.80 प्रतिशत) अंक हासिल कर हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में संयुक्त रूप से 12वां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज, नालापानी की छात्रा नेहा ने बताया कि उनके गांव से आज तक किसी ने मेरिट में जगह नहीं बनाई है। नेहा के पिता यशपाल सिंह राणा किसान और मां लता देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन


नेहा ने विज्ञान में सबसे अधिक 99, सामाजिक विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 96, पेंटिंग एवं अंग्रेजी में 94 और हिंदी में 92 अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य शीतल सिंह दानू ने बताया कि विद्यालय से मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाली वह पहली छात्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी बनना चाहते हैं प्रतीक चंद्र

Neha make history in Uttarakhand board result 2018
pratik

पौड़ी के उत्तराखंड बोर्ड  हाईस्कूल परीक्षा में विकास खंड कोट के जीआईसी सबदरखाल के प्रतीक चंद्र ने प्रदेश की टॉप 20 मेरिट लिस्ट में 16वां स्थान प्राप्त किया है। प्रतीक ने 500 मे से 475 अंक हासिल किए है। प्रतीक ने भारतीय सैन्य अधिकारी बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य रखा है।

ग्रामपंचायत कोटा के रहने वाले प्रतीक ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच किमी की पैदल दूरी तयकर स्कूल जाते हैं। प्रतीक पढ़ाई के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अव्वल हैं। प्रतीक ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर विद्यालय के अध्यापक पंकज सजवाण, जितेंद्र सेमवाल व गीता भंडारी ने उनकी मदद की है। बताया कि वह नियमित 10 घंटे पढ़ाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed