{"_id":"640cde0b389600c8c10c97c4","slug":"negligence-highest-level-lathicharge-case-congress-dehradun-news-c-5-drn1037-99866-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज मामले में उच्च स्तर पर लापरवाही हुई : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज मामले में उच्च स्तर पर लापरवाही हुई : कांग्रेस
विज्ञापन
बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज को सही बताने और मामले में कुछ छोटे पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर करने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय को युवा विरोधी बताया है।
महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि लाठीचार्ज मामले में बड़े स्तर पर लापरवाही और गलती हुई। इसमें डीजीपी और एसएसपी पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। अब कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई करके मामले की लीपापोती की जा रही है। हद तो यह है कि लाठीचार्ज और बलप्रयोग को न्यायसंगत बताया जा रहा है। यह सब बड़े अधिकारियों और सरकार की छवि को बचाने के लिए किया जा रहा है।
कहा कि सरकार ने यह सब दिखावा आगामी गैरसैंण सत्र में जवाबदेही से बचने के लिए किया है। कांग्रेस पार्टी इसका पूरी ताकत से विरोध करेगी। कहा कि शीघ्र सरकार ने जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की तो महानगर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करेगी। बैठक में प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, अनिल नेगी, मनीष वर्मा, अभिषेक तिवारी, संजय शर्मा, आलोक मेहता, लकी राणा मौजूद रहे।