{"_id":"594d40244f1c1bd4098b4782","slug":"neet-result-2017-top-three-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET: ये है उत्तराखंड के टॉप थ्री स्टूडेंट, जानिए मिले कितने अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET: ये है उत्तराखंड के टॉप थ्री स्टूडेंट, जानिए मिले कितने अंक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) में देहरादून के ऋतिक चौहान ने सर्वाधिक अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। उनके बाद पौड़ी की एश्वर्या पंत ने प्रदेश में दूसरा और देहरादून के संदीप कृषनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीपक चौधरी चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद शुक्रवार को सीबीएसई ने नीट का परिणाम जारी कर दिया। इस बार छात्रों को गत वर्ष के मुकाबले काफी अच्छे अंक मिले हैं। परीक्षा में 720 में से 650 अंकों के साथ देहरादून के ऋतिक चौहान ने प्रदेश में टॉप किया।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर पौड़ी की एश्वर्या पंत रही। एश्वर्या ने परीक्षा में 720 में से 646 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर देहरादून के संदीप कृषनिया रहे। उन्होंने परीक्षा में 647 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर देहरादून के दीपक चौधरी रहे, जिन्होंने 637 अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर कोटद्वार के सार्थक धूलिया रहे, जिन्होंने परीक्षा में 628 अंक हासिल किए। इस साल भारी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। गत वर्षों के मुकाबले इस साल प्रदेश के परिणाम बेहतर रहे।