फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Need to work for clean politics and society

स्वच्छ राजनीति व समाज के लिए काम करने की जरूरत

Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Need to work for clean politics and society
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन का 28 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैनिक दर्पण का लोकार्पण भी किया गया। वक्ताओं ने राज्य में स्वच्छ राजनीति व समाज के लिए काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरूग्राम स्थित गढ़वाली कॉलोनी में संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद पसबोला ने कहा कि समय आ गया है कि राज्य बचाने के लिए पूर्व सैनिकों को आगे आना होगा। कहा कि राज्य की बदहाली के कारणों को समझते हुए राज्य में स्वच्छ राजनीति व समाज के लिए काम करना होगा। संरक्षक सुरेन्द्र सिंह पांगती ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी का प्रारूप तैयार कर संगठन को राज्य के पर्यटन में एक मजबूत अध्याय जोड़ना होगा।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व कमांडेट ले. जनरल गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को वीरान होते पहाड़ों से पलायन रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने के साथ ही यहां के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा, दून डिफेंस अकादेमी के निदेशक संदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed