फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Need for improvement in power plants of uttarakhand

उत्तराखंड के 250 बिजलीघरों में सुधार की दरकार

Sun, 30 Apr 2017 03:01 PM IST
विनोद कुमार सिंह/ अमर उजाला, रुड़की
विनोद कुमार सिंह/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 30 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Need for improvement in power plants of uttarakhand
बिजली संकट - फोटो : demo pic

प्रदेश के 310 बिजली के सब-स्टेशनों में से 250 स्टेशनों में सुधार की सख्त जरूरत है। इसके लिए ऊर्जा निगम के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सब-स्टेशनों के फोटोग्राफ और डिटेल जुटाई जा रही हैं। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए इसमें क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं इसके प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। रुड़की सर्किल के सब-स्टेशनों में इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि प्रदेश के सभी सब-स्टेशनों की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन


रुड़की सर्किल समेत अन्य स्थानों पर अधिकतर बिजलीघर बदहाल हैं। वर्षों से इनमें फाइलें धूल फांक रही हैं, लेकिन इसे देखने वाला कोई कर्मचारी नहीं है। हाल ही में रुड़की के विभिन्न सब-स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने गंदगी और बदहाली के लिए अधिनस्थों को फटकार लगाई थी। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए थे। अब प्रबंध निदेशक की ओर से ऊर्जा निगम के सभी सब-स्टेशनों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत भवन और कार्यालयों की स्थिति पर रिपोर्ट के साथ उनकी फोटो भेजना भी जरूरी किया गया है। इसके लिए प्रबंध निदेशक की ओर से अधिकारियों को दो माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद दुबारा से अधिकारियों को कार्यालयों की रिपोर्ट और फोटो संलग्न करनी होगी, ताकि यह देखा और जांचा जा सके कि किस सब-स्टेशन में कितना सुधार हुआ है।

इसके तहत जर्जर और जीर्णशीर्ण हुए भवनों के दुबारा से निर्माण के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। इस संबंध में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि बेहतर कार्यप्रणाली और गुणवत्ता के साथ ही 24 घंटे आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 310 सब स्टेशनों में से लगभग 250 में सुधार की दरकार है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि अगले दो माह में इसके परिणाम सामने आ सकेंगे।

छह नंबर बिजलीघर के नवनिर्माण का प्रस्ताव
प्रबंध निदेशक की ओर से दिए गए निर्देश के बाद रुड़की सर्किल के डीजीएम ने सब-स्टेशनों का निरीक्षण कर जायजा लिया है। डीजीएम अमित शर्मा का कहना है कि छह नंबर बिजलीघर का भवन अंग्रेजों के समय का बना हुआ है, अब यह जर्जर और जीर्णशीर्ण हो गया है। ऐसे में इसके नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य पांच सब-स्टेशनों में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।


सड़कों से हटाए जाएंगे ट्रांसफार्मर
रुड़की सर्किल सहित अन्य सब-स्टेशनों पर बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर सड़कों पर रखे गए हैं, इसमें सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। कई बार ट्रांसफार्मर के कारण हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली है। अब सड़कों पर बेतरतीब रखे ट्रांसफार्मरों को भी शिफ्ट करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed