{"_id":"5a9aa6784f1c1b2d068b9834","slug":"near-the-ganga-built-restaurant-and-rest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरिद्वार में गंगा किनारे मिलेगी यह सुविधा, मन हो जाएगा प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में गंगा किनारे मिलेगी यह सुविधा, मन हो जाएगा प्रसन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
the Ganga, built, restaurant, haridwar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में गंगा तट पर सरकार ऐसा इंतजाम करने जा रही है कि यहा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का दिल खुश हो जाएगा। ठीक हरकी पैड़ी के नजदीक पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र को नया लुक दिया है, जिसमें वहां एक लग्जरी आवास और रेस्टोरेंट खोला जा रहा है।
अप्रैल में शुरू होने वाले यात्रा सीजन में पर्यटकों के लिए गंगा किनारे लग्जरी आवासीय तथा रेस्टोरेंट सुविधा खोल दी जाएगी। पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने 10.50 लाख रुपये जारी किए हैं।
इस पर्यटन सूचना केंद्र तथा आवासीय भवन का निर्माण अर्द्धकुंभ मेला 2004 की योजना में कराया गया था। तब इसका उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यटन एवं यात्रा संबंधी सूचनाएं देने के साथ अति महत्वपूर्ण लोगों को मेला नियंत्रण भवन के पास ही आवासीय व रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध कराना था। लगभग एक साल तक पर्यटन विभाग उन्हें यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराता रहा। ऐसे में विभाग पर देनदारियां हो गईं। विभाग की ओर से वित्तीय सहायता नहीं मिलने से यह बंद हो गया था। अब पर्यटन विभाग ने वीवीआपी सहित अन्य पर्यटकों के लिए हरकी पैड़ी के पास ही गंगा किनारे सभी प्रकार की सुविधाओं वाले लग्जरी आवास, फूड पार्क(रेस्टोरेंट) तथा सूचना केंद्र की सुविधा उपलब्ध करा दी है। पर्यटन विभाग ने सात कमरों के आवासगृह को पीपीपी मोड पर 10 लाख 50 हजार रुपये वार्षिक की दर से संचालित करने का अनुबंध किया है। अनुबंध पांच साल के लिए किया गया है, जिसमें प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत धनराशि की बढ़ोत्तरी होगी।