फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's Nyay Yatra in the state starts tomorrow

Dehradun News: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से

Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress's Nyay Yatra in the state starts tomorrow
प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर से न्याय यात्रा का आगाज किया जाएगा। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्र की यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर 22 से 26 अक्तूबर तक गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरू की जाएगी। वहीं, कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेता 26 अक्तूबर को गैरसैंण पहुंचेंगे और 27 को विधानसभा घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में न्याय यात्रा को लेकर जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है।
प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनेगी।

बैठक में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महासचिव राजेंद्र शाह, महासचिव नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, संजय कनौजिया, एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट, सोनिया आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed