फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDRF and Forest Department team conducted a joint exercise to extinguish fire

Dehradun News: एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने किया आग बुझाने का संयुक्त अभ्यास

Tue, 18 Mar 2025 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
NDRF and Forest Department team conducted a joint exercise to extinguish fire
- झाझरा रेंज में आयोजित की गई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। झाझरा रेंज में एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने जंगलों में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के लिए संयुक्त अभ्यास किया। इस दौरान जंगल की आग की रोकथाम व इससे उत्पन्न स्थितियों का मुकाबला करने के लिए प्रभावी रणनीति विकसित करना जैसी गतिविधियाें का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण में रेंजर दीक्षा भट्ट ने आग लगने के कारण, उसके प्रभाव, नुकसान की रोकथाम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व वन विभाग का साझा प्रशिक्षण आग की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ से वनकर्मियों को आग बुझाने के नए तरीकों की भी जानकारी मिलेगी। इस दौरान एनडीआरएफ टीम के कमांडर ने आग पर काबू पाने की व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगने व इसकी रोकथाम को लेकर संयुक्त अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

अभ्यास में वन दरोगा मुकेश कुमार, मीनाक्षी, खेमराज, वन आरक्षी त्रिलोक, चंद्र मोहन, पूजा, सुधा उनियाल, राजू, राजेंद्र, दैनिक श्रमिक मुकेश कुमार, राकेश, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed