फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDA Exam Result 2019: Dehradun Ripunjay become All India Topper

एनडीए रिजल्ट: देहरादून के रिपुंजय रहे ऑल इंडिया टॉपर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

Wed, 06 Nov 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Nov 2019 08:46 AM IST
सार

  • आरआइएमसी का छात्र है रिपुंजय नैथानी

विज्ञापन
NDA Exam Result 2019: Dehradun Ripunjay become All India Topper

विस्तार

नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी परीक्षा का मंगलवार को रिजल्ट घोषित हो गया है। उत्तराखंड के दून निवासी रिपुंजय नैथानी ने  मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


रिपुंजय वर्तमान में आरआइएमसी के छात्र हैं। आरआइएमसी के दो और कैडेट टॉप चार में हैं। वहीं संस्थान के 18 कैडेटों ने सफलता पाई है। रिपुंजय के मेरिट लिस्ट में टॉप आने पर उनके माता-पिता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसका पूरा श्रेय रिपुंजय की मेहनत और आरआइएमसी को दिया है। 
विज्ञापन


यूपीएससी की ओर से एनडीए व एनए की परीक्षा 21 अप्रैल 2019 को आयोजित की गई थी। मंगलवार को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में 450 छात्रों ने सफलता हासिल की है। मूल रूप से उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल निवासी व वर्तमान में दून के बसंत विहार निवासी रिपुंजय नेगी ने परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपुंजय नेगी के पिता राजेश नैथानी वर्तमान में सेना में कर्नल के पद पर है, और असम में तैनात हैं। जबकि माता पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात है। रिपुंजय ने मैरिट में टॉप स्थान प्राप्त करने का श्रेय आरआइएमसी और उनके माता-पिता को दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में उन्होंने एनडीए में टॉप किया है। बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा आर्मी ज्वाइन करने की थी। वर्ष 2013 में उन्होंने आरआईएमसी की परीक्षा पास कर वहां एडमिशन लिया था। वह वर्तमान में कैडेट कैप्टन हैं। राइडिंग, स्वीमिंग, डिवेट, बॉक्सिंग, रीडिंग उनकी प्रमुख हॉबी है। कहा कि सेना में जाकर वह एक अच्छा अफसर बन देश, प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed