फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari will do campaign for congress

आखिर 'हाथ' को मिल गया तिवारी का साथ

Mon, 28 Apr 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Apr 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari will do campaign for congress

वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के प्रचार के लिए तैयार हो गए हैं। मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को रणनीति के तहत तिवारी के पास लखनऊ भेजा गया था। दुर्गापाल का कहना है कि हमने उनसे कांग्रेस के समर्थन में प्रचार के लिए अनुरोध किया और वह मान गए।

विज्ञापन


पढ़ें, कब तक रहेगा गंगोत्री को रोशनी का इंतजार?
विज्ञापन


नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के खिलाफ नैनीताल सीट से चुनाव मैदान में तो नहीं उतरे लेकिन इस दौरान आ रहे उनके बयान और पार्टी से दूरी कहीं न कहीं कांग्रेस को परेशान कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापाल गए थे तिवारी को मनाने
कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें मनाने के प्रयास भी किए। तिवारी मंत्रिमंडल की पावरफुल मंत्री रही इंदिरा ह़दयेश ने अपने दूत के रूप में मंत्री दुर्गापाल को लखनऊ भेजा।

पढ़ें, ...तो सीधे बद्रीनाथ चली जाएंगी जसोदा बेन


दुर्गापाल लखनऊ गए तो थे तिवारी को प्रचार के लिए मनाने लेकिन वहां उनके ही भाजपा में जाने की खबरें आने लगी। लेकिन दुर्गापाल कांग्रेस की मजबूती का बंदोबस्त करके लौटे हैं।

तिवारी का नैनीताल दौरा तय
दुर्गापाल के प्रयास का नतीजा है तिवारी का दो दिवसीय दौरा नैनीताल और हरिद्वार सीट के लिए तय हुआ है। तिवारी 30 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अगले दिन पहली मई को हरिद्वार में एक जनसभा सम्बोधित करेंगे।

हरीश से रिश्तों में आएगा सुधार
तिवारी के हरिद्वार के लिए तैयार होने से सालों पुराने बिगड़े रिश्तों में भी सुधार आएगा। दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय तक नारायण दत्त तिवारी और हरीश रावत ने दो अलग-अलग ध्रुव के तौर पर काम किया है। ऐसे में तिवारी का प्रचार हरिद्वार में कांग्रेस के मंच पर आना हरीश रावत को भी राहत देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed