{"_id":"c42a46d14871455919d1f108a61adf91","slug":"nd-tiwari-want-to-set-his-son-in-politics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को ‘रण’ में उतारने से पहले ND ने की ‘राजनीतिक रेकी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को ‘रण’ में उतारने से पहले ND ने की ‘राजनीतिक रेकी’
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 03 Mar 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी बुधवार को हल्द्वानी प्रवास पर पहुंचे, उनका तीन दिन तक जिले में रहने का प्रोग्राम है। हर बार तरह एनडी तिवारी के हल्द्वानी में पहुंचने के साथ राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
उनके दौरे को चुनाव से पहले बेटे के लिए सीट और समीकरण की रेकी के तौर पर भी देखा जा रहा है। उनके बेटे ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने की हसरत को सामने रखा, तो एनडी तिवारी ने भी संकेतों में हसरत पर मोहर लगाने के साथ लगे हाथ सहयोग भी मांग लिया।
विज्ञापन
यूपी परिवहन विभाग सलाहकार रोहित शेखर ने कहा कि उनके राजनैतिक भविष्य को पिता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी को सौंप दिया है। वह बीते दिनों 10 जनपथ में मिलकर भी आये हैं। वहां से फैसला होना है। उनका कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता उत्तराखंड और कांग्रेस है।
विज्ञापन
इस बारे में उनकी बड़े भाई जैसे और यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी बात हुई है, उनके अनुसार उन्होंने उनके हर फैसले में साथ होने का आश्वासन दिया है। चुनाव के लिए बात सीट पर पहले सूबे और फिर घूमते हुए जिले तक पहुंच गई।
अगर राजनीतिक समीकरणों को देखें तो नैनीताल सीट आरक्षित है। ऐसे में रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी और भीमताल सीट बचती है। इसमें सबसे ज्यादा संभावना भीमताल सीट को लेकर है। जहां पर एनडी तिवारी का पैतृक घर, परिवार के साथ सालों से संजोयी विरासत है।
यहां पर हल्द्वानी, लालकुआं सीट की तरह कोई हैवीवेट दावेदार भी नहीं है। कालाढूंगी सीट की तरह प्रकाश जोशी और महेश शर्मा की तरह कांग्रेसी मतों के लेकर खींचतान भी नहीं है। रही बात रामनगर की तो लंबे समय से ‘रावत’ के चुनावी रण में उतरने के संकेत मिल चुके हैं। ...रावत के आगे नाम क्या होता है, उस गैप को भरे जाने का इंतजार लोग कर रहे हैं।
जब रोहित के नैनीताल जिले से चुनाव से लड़ने के बारे में पूर्व सीएम एनडी तिवारी से बात की गई तो उनका कहना था यह (रोहित) हर जगह का दौरा करेगा। स्थितियों को देखेगा। इस काम में सभी का ‘सहयोग’ मिलना चाहिए। दौरे और सहयोग और राजनैतिक मुस्कान के जरिए संकेतों में उन्होंने इच्छा जता दी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही देहरादून का भी दौरा करेंगे।