{"_id":"201ea8ea2dd10d22496be9c9148eae53","slug":"nd-tiwari-son-meet-with-sonia-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ND तिवारी ने बेटे को सोनिया से दिलाया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ND तिवारी ने बेटे को सोनिया से दिलाया आशीर्वाद
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 15 Sep 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी सोमवार को अपनी पत्नी उज्जवला शर्मा और पुत्र रोहित शेखर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास दस जनपथ (नई दिल्ली) पहुंचे।
विज्ञापन
करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात में एनडी तिवारी ने पुराने दिनों को याद किया। मुलाकात के दौरान भावुक हुए तिवारी ने कहा कि यहां आकर महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्मृतियां तरोताजा हो गईं।
विज्ञापन
तिवारी ने अपने बेटे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सलाहकार रोहित शेखर को सोनिया गांधी से आशीर्वाद भी दिलाया। हाल के दिनों में सपा से करीबी रखने वाले तिवारी की सोनिया गांधी से अचानक मुलाकात ने सूबे की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वह अपने पुत्र रोहित शेखर की राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात कराकर उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बेटे की दावेदारी सुनिश्चित कराना चाह रहे हैं। हालांकि उज्जवला ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बताते हुए यादगार और सुखद कहा।