एनडी तिवारीः 4 बार सीएम, दो पत्नियां और जिस तारीख को पैदा हुए, उसी दिन हुआ निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम विवादों के बाद भी उनके कौशल और विजन के मुरीद रहे लोग
एनडी तिवारी ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी सुशीला तिवारी थी और दूसरी उज्जवला तिवारी हैं। जिनसे उन्होंने साल 2014 में विवाह किया था। एनडी तिवारी उत्तराखंड के अभी तक के इकलौते मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। नारायण दत्त तिवारी के पिता पूर्णानंद तिवारी वन विभाग में अधिकारी थे। तिवारी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए, एलएलबी की पढ़ाई की।
चार बार रहे मुख्यमंत्री
विकास पुरुष में एनडी तिवारी का विवादों से भी लंबा नाता रहा। वह चाहे हैदराबाद में राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल हो, उनका दूसरा विवाह हो, उनके जैविक पुत्र का मामला हो या फिर अपने बनाए ही मेडिकल कालेज के गेट पर धरना देना हो। जैविक पुत्र का मामला कोर्ट तक पहुंचा। यह प्रकरण लंबा खींचा। बाद में 2014 में एनडी तिवारी ने रोहित शेखर तिवारी को अपना बेटा माना।
वह चार बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने पांच बार सीएम पद की शपथ ली। पहली बार 1976 से अप्रैल 1977, दूसरी बार तीन अगस्त 1984 से 10 मार्च 1985 और तीसरी बार 11 मार्च 1985 से 24 सितंबर 1985 और चौथी बार 25 जून 1988 से चार दिसंबर 1989 तक उप्र के मुख्यमंत्री और 2002 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एनडी तिवारी जेल में भी रहे। उन्हें आजादी की लड़ाई के दौरान बरेली सेंट्रल जेल में बंद किया गया था।