फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari affect bjp politicsin uttarakhand

एनडी तिवारी की ‘हां-न’ में फंसी हल्द्वानी सीट

Tue, 17 Jan 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 17 Jan 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari affect bjp politicsin uttarakhand
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo

उत्तराखंड की विधानसभा हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हां और न के बीच भाजपा फंस गई है। भीमताल में भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट टिकट के लिए अड़े हैं और कोश्यारी पैरोकार बने हुए हैं। रामनगर भी फिलहाल फंसी हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


भाजपा ने 15 जनवरी तक प्रत्याशियों की सूची हर हाल में जारी करने की घोषणा की थी। अधिकतर सीटों पर दावेदारों की संख्या अधिक होने से भाजपा निर्धारित तिथि तक सूची जारी नहीं कर पाई। हल्द्वानी सीट पर सभी की नजर लगी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी को हल्द्वानी से प्रत्याशी फाइनल कर दिया, लेकिन रोहित लालकुआं से टिकट के लिए अड़ गए।
विज्ञापन


लालकुआं से नवीन दुम्का का टिकट फाइनल होने के बाद रोहित के हल्द्वानी से हां और न के बीच टिकट रोक दिया गया है। इसी तरह भीमताल से भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट की दावेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पैरोकारी कर रहे हैं। जबकि, भाजपा के कुछ नेताओं ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के लिए ताकत लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित नहीं लड़े तो अधिकारी बन सकती हैं दावेदार
हल्द्वानी से रोहित तिवारी के चुनाव लड़ने से इनकार करने और यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद रेनू अधिकारी की दावेदारी मजबूत हुई है। रेनू अधिकारी के पति महेंद्र सिंह अधिकारी कांग्रेस में रहने के दौरान यशपाल आर्य के बेहद नजदीकी रहे हैं। यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने से अधिकारी को ताकत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed