{"_id":"5b3266f94f1c1bda6e8ba0b1","slug":"ncert-books-next-hearing-on-16-july-in-uttarakhand-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: NCERT किताबों के मामले में अब 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: NCERT किताबों के मामले में अब 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के स्कूलों में एनसीईआरटी की ही किताबें लगाने के मामले में अगली सुनवाई की तिथि 16 जुलाई नियत की है। मंगलवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने मामले की सुनवाई की। नॉलेज वर्ल्ड देहरादून सहित अन्य ने इस मामले में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
सरकार ने पूर्व में आईसीएससी विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने का आदेश दिया था। पूर्व में एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को सीबीएसई और एनसीईआरटी को पक्षकार बनाने के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने 23 अगस्त 2017 को एनसीईआरटी से संबंधित आदेश जारी किया था। साथ ही निजी प्रकाशकों की किताबों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन