{"_id":"57e5aa954f1c1bb329a8233c","slug":"nazreen-went-to-delhi-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भगवान' की मदद पा मासूम नजरीन इलाज को दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भगवान' की मदद पा मासूम नजरीन इलाज को दिल्ली रवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Sep 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
nazreen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में भर्ती नजरीन को शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जांच के बाद उसकी सर्जरी की जाएगी। सर्जरी और उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों ने चंदा कर मदद जुटाई है। वहीं कालिका मंदिर समिति ने एंबुलेंस और बतौर केयर टेकर एक कर्मचारी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले पितपुड़ा गांव सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दस साल की बच्ची नजरीन को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया। घर की छत से गिरकर घायल हुई नजरीन की आंतों के आपस में उलझने के कारण उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार की व्यवस्था ना होने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा और गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजने का फैसला किया। बच्ची के पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों और स्टाफ ने 36,500 रुपये की धनराशि जमा की थी।
विज्ञापन