फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri pujan in dehradun.

अष्टमी पर घरों-मंदिरों में हुआ कन्या पूजन

Fri, 27 Mar 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Mar 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
navratri pujan in dehradun.

शुक्रवार को नवरात्र के आठवें दिन घरों और मंदिरों में पूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिरों में नवमी पूजन की तैयारी की गई। कहीं-कहीं शनिवार को भी कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को सातवीं नवरात्री को माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में देवी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि यहां अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने और मातृ शक्ति के सम्मान का संकल्प श्रद्धालुओं को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि में भव्य हवन किया जाएगा। मंदिर में नवमी तिथि को कन्याओं का पूजन होगा। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि पांच अप्रैल को मंदिर की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए बालाजी के पवित्र ज्योत गुरुवार को दून पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भव्य आतिशबाजी की गई। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में भी देवी के कालरात्रि स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिर में नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाएगा। 30 मार्च को मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कालिका माता मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर स्वामी सदाशिव, स्वामी रामानंद आदि ने नवरात्र का महत्व बताया। मंदिर में अष्टमी तिथि को कुमारिका पूजन किया जाएगा।


देवी भागवत कथा का आयोजन
आनंद विहार में नवरात्र के उपलक्ष्य में देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कथा व्यास सुभाष जोशी ने कहा कि नवरात्र में देवी भागवत के श्रवण से ज्ञान कर्म, बल, स्वाभिमान में वृद्धि होती है।

कल्याणमयी, करुणा की अधिष्ठानी भगवती सभी जीवों का संवर्द्धन करती हैं। इस मौके पर संदीप रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed