फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri puja in dehradun

घट स्थापना के साथ शुरू हुई नवरात्री

Mon, 31 Mar 2014 10:21 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Mar 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
navratri puja in dehradun

चैत्र नवरात्र के साथ सोमवार से हिंदू वर्ष का नया साल शुरू हो जाएगा। नवसंवत्सर और माता के पूजन के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन


माता के श्रृंगार की विशेष तैयारियां
बाजार पूजन सामग्री और माता की चुनरियों से सजे हैं। कालिका माता मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, श्याम सुंदर मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ माता के श्रृंगार की विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, जनता के बीच एनडी तिवारी ने किया ऐलान
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6.30 बजे से मंदिरों और घरों में घट स्थापना की गई। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि इस वर्ष किसी तिथि का क्षय नहीं होने से चैत्र नवरात्र नौ दिन का है।

पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'

नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती, लक्ष्मी हृदयस्त्रोत, तिलक और कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

ऐसे करें घट स्थापना
सुबह स्नान के बाद ईशान कोण में जगह को साफ करें। किसी शुद्ध जगह की मिट्टी में जौ, तिल, गेहूं सहित पांच प्रकार के अनाज के दाने डालकर मिट्टी के बर्तन में रखें। इसमें शुद्ध जल डालकर टूल का कपड़ा और आम के पत्ते रखें।

पढ़ें, रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप

इसके बाद नैवेद्य चढ़ाकर पूजन करें। कुछ जगहों पर कलश के ऊपर लाल कपड़ा लपेटकर नारियल रखकर देवी को स्थापित किया जाता है, जिसमें माता की चुनरी, सोलह श्रृंगार आदि किया जाता है।

शुभ मुहूर्त - घट स्थापना
सुबह 6.31 से 7.20 बजे
दोपहर 12.22 से 1 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed