फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri puja become online

इस नवरात्र मां दुर्गा की पूजा होगी ऑनलाइन

Fri, 04 Oct 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
navratri puja become online
देहरादून में नवरात्र पूजन और अनुष्ठान की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। लेकिन इस सबके बीच पूजा का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिल रहा है। दून की दुर्गाबाड़ी को सभी भक्तों के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी पर्वों की नवीनतम जानकारी
बिंदाल चौकी के पास स्थित दुर्गाबाड़ी की वेबसाइट पर पिछले साल काम शुरू हो गया था। अब इसमें नवदुर्गा पूजन सहित सभी पर्वों की नवीनतम जानकारी मिलेगी। दुर्गाबाड़ी समिति के महासचिव पीके महता ने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए बाहरी जिलों, अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपडेट जानकारी देना जरूरी है। वेबसाइट को फेसबुक से भी लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का ख्याल
दुर्गाबाड़ी में सजावट का काम संभाल रहे पार्थो कुमार ने बताया कि पंडाल के निर्माण और सजावट कार्य में पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखा जा रहा है। पंडाल में दुर्गा के नौ स्वरूपों की पेंटिंग रहेंगी, जबकि गेट का निर्माण मिट्टी और वेस्ट मेटीरियल से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस दिन, क्या पूजा
10 अक्तूबर
बोधन, आमंत्रण सुबह 7.30 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात 8.30 बजे

11 अक्तूबर
पुष्पांजलि: 11.45 सुबह
भोग निवेदन: 12.20 दोपहर
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात आठ बजे

12 अक्तूबर
अष्टमी पूजा: शाम सात बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात आठ बजे
संधि पूजा: 3.48 सुबह
बलिदान: 4.12 सुबह

13 अक्तूबर
हवन: दोपहर एक बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात 8.30 बजे

14 अक्तूबर
दशमी पूजा: सुबह 7.45 बजे
सिंदूर खेला: सुबह 10 बजे
विसर्जन: सुबह 11 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात आठ बजे

यहां भी तैयारी जोरों पर

दुर्गाबाड़ी के अलावा दून में बंगाली लाइब्रेरी और रायपुर में भी दुर्गा पूजा आयोजित की जाती है। बंगाली लाइब्रेरी में इन दिनों देवी की प्रतिमा बनाई जा रही है। रायपुर में भी तैयारी जोरों पर है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed