फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri pooja in dehradun temple

देवी की आराधना को दून में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 29 Mar 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Mar 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
navratri pooja in dehradun temple
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। इस मौके पर देवी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी हुआ। सुबह और शाम को भजन-कीर्तन किए गए। इससे पहले शुभ समय में घट-स्थापना की गई। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कालिका माता मंदिर
कालिका मार्ग स्थित कालिका माता मंदिर में शाम आठ बजे विधायक खजान दास ने पूजा की। उन्होंने भजनों का आनंद लिया और देवी की पूजा की। वहीं इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे विशेष पूजा-अर्चना और घट स्थापना की गई। ढोल-बाजों के साथ मां की आरती हुई। 108 ब्राह्मणों ने दुर्गा अनुष्ठान का पाठ किया। इस मौके पर पुजारी चंद्र प्रकाश ममगाई ने नव-संवत्सर का महत्व बताया। यज्ञशाला में दैनिक हवन के साथ मां जगदंबा के मंत्रों की आहुतियां दी गईं। मंदिर के भवन में स्थित श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर में पंडित मनोहर लाल सेमवाल ने विशेष पूजा की। रामचरित मानस का नवाहन पाठ शुरू हुआ। इस मौके पर गगन सेठी, रमेश साहनी, संजीव शर्मा, राजेंद्र वर्मा, एलटी भाटिया, एनके दत्ता, सतीश, विजय अरोड़ा, रामस्वरूप भाटिया, प्रदुमन मैनी, पवन अरोड़ा, प्रतीक मैनी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर
टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में देवी की विशेष पूजा की गई। इस मौके पर मां काली, लक्ष्मी जी, मां सरस्वती को गंगाजल से स्नान कराया गया। साथ ही, अष्टभुजा मां दुर्गा की मूर्ति का भी विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद सभी देवियों को नए वस्त्र धारण कराए गए। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि देवियों का विशेष शृंगार और फिर पूजा की गई। इस मौके पर सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। देवी के भजन गाए गए। सुबह शाम देवी की विशेष आरती की गई। इस मौके पर डा. मथुरा दत्त जोशी, आचार्य कुलदीप, पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल, विमला देवी, भगवती जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में 108 रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना की गई। इस मौके पर मंदिर में विराजमान मां भगवती की प्रतिमा को स्नान कराकर सुंदर लाल रंग के वस्त्र अर्पित किए गए। मां की प्रतिमा को पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया। देवी के माथे पर तिलक लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। देवी के सामने पवित्र अखंड ज्योति भी जलाई गई। दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही विश्व कल्याण की प्रार्थना हुई। शाम को भजन मंडली ने भजन पेश किए। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि 30 मार्च को सेवादारों का जत्था मेहंदीपुर राजस्थान पवित्र ज्योति लेने के लिए प्रस्थान करेगा। इस मौके पर दिगंबर दिनेश पुरी, भागवत पुरी, पंडित भारत भूषण, नरेंद्र ठाकुर, नवीन गुप्ता, चंद्र मोहन आदि मौजूद थे।


श्री श्याम सुंदर मंदिर
पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में देवी का विशेष शृंगार किया गया। दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर भगवती की आराधना की। इस मौके पर मंदिर समिति के वार्षिक चुनाव भी हुए। इस दौरान अवतार मुनियाल को लगातार 11वीं बार प्रधान और ओम प्रकाश सूरी को नौवीं बार महामंत्री निर्वाचित किया गया। साथ ही, उप प्रधान पद पर चंद्रमोहन आनंद और अजय कथूरिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष गोविंद मोहन, प्रचार मंत्री प्रेम भाटिया, संयुक्त मंत्री भूपेंद्र चड्डा चुने गए। पदाधिकारियों ने बताया कि दो अप्रैल को प्रात: कलश यात्रा निकाली जाएगी। दो से नौ अप्रैल तक मंदिर में भागवत कथा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed