{"_id":"87bd6be582807d94721ab67bcaf8630f","slug":"navratri-celebration-in-durga-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को मनाने के लिए दी गई 'अनोखी' बलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को मनाने के लिए दी गई 'अनोखी' बलि
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल की थाप और शंख की ध्वनि के बीच देहरादून के दुर्गा पंडालों में शुक्रवार को महा सप्तमी पूजन किया गया।
विज्ञापन
झूमते नजर आए श्रद्धालु
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु झूमते नजर आए। बंगाली लाइब्रेरी में सुबह स्तुति के साथ मां की पूजा की शुरुआत हुई।
इसके बाद गन्ने की बलि देकर देवी की आराधना की गई। ढाकी ने संपूर्ण पूजा में ढोल की अलग-अलग थाप से मां की स्तुति की।
शाम को बंगला नाटक ‘कृष्ण-गोवर्धन’ का मंचन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने बताया कि इस बार महा अष्टमी पर होने वाला छाऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
वेस्ट बंगाल के बुलाए कलाकार
इसके लिए वेस्ट बंगाल के कलाकार बुलाए गए हैं। नवमी के दिन महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सन 1922 से यह पूजा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, दुर्गाबाड़ी में सुबह देवी को पुष्पांजलि दी गई। दोपहर के समय भोग निवेदन आदि कार्यक्रम हुए। दुर्गाबाड़ी के महासचिव पीके महंतो ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा रायपुर, करनपुर, कांवली रोड, आराघर आदि जगहों पर भी देवी की विशेष आराधना की गई।
छुट्टी लेकर करते हैं सेवा
बंगाली लाइब्रेरी में दुर्गा पूजा के समय विशेष तौर पर लोग छुट्टी लेकर शामिल होते हैं। साक्षी पति के साथ आस्ट्रेलिया से पूजा में भाग लेने आती हैं तो सुरभि गुड़गांव से।
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी में कार्यरत प्रसून बासु अपने बेटे और पत्नी साथ छुट्टी लेकर पूजा में शामिल होते हैं।
वहीं, कुवैत में परिवार संग रह रहे अनुपम बनर्जी ने समिति को फोन कर सप्तमी का भोग लगवाया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवमी पर बनने वाली खीर के लिए बैंड बाजार में दूध-दही के विक्रेता चंद्रप्रकाश मेहंदीरत्ता की ओर से 125 लीटर दूध दिया जाता है।
डेंगू पीड़ितों के लिए रक्तदान
शनिवार को बंगाली लाइब्रेरी के बाहर रक्तदान के लिए आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की दो गाड़ियां खड़ी रहेंगी।
समिति की ओर से बताया गया कि शहर में डेंगू फैल रहा है, जिसके चलते अधिक से अधिक रक्त की जरूरत पड़ रही है। डेंगू पीड़ितों को रक्त मिल सके इसी उद्देश्य से यहां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।
कालरात्रि स्वरूप का पूजन
मंदिरों में सप्तमी पर देवी के कालरात्रि स्वरूप का पूजन किया गया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में नौ विद्यालयों की नौ कन्याओं को चुनरी-नारियल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। श्री श्याम सुंदर मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल ने माता रानी के भजन गाए। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में भजन संध्या पर श्रद्धालु खूब झूमे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...